बाजार जैसी किशमिश बनाए अब घर पर एकदम आसान तरीके से | Kishmish | How to make Raisins at Home

हेलो फ्रेंड आज हम घर पर किसमिस किस तरह से बनाते है वह देखेंगे घर पर किसमिस बनाना बहुत ही आसान है कम खर्च में हम किसमिस घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं तो चाहिए तो चलिए इसे कैसे बनाना है वह देख लेते हैं

तैयारी का समय : 5 मिनट

बनाने का समय : 10 मिनट

सामग्री :

500 ग्राम अंगूर

पानी जरूरत अनुसार

विधि :

1) सबसे पहले किसमिस बनाने के लिए हम जो अंगूर इस्तेमाल करते हैं वह अच्छी क्वालिटी के लेने है और उसे पानी से धोकर अच्छी तरह से साफ कर लेना है फिर अंगूर का एक एक दाना अलग अलग कर दे

2) इस तरह का इडली बनाने का जो स्टैंड आता है उसमें हम अंगूर रखेंगे अगर आपके पास इडली मेकर नहीं है तो आप जो जाली आती है उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं

3) अब एक बर्तन में पानी गरम करने के लिए रखे जब पानी गर्म हो जाए तब इडली का स्टैंड इसमें रखें और ढक्कन लगाकर इसे 5 मिनट के लिए स्टीम करें

4) 5 मिनट के बाद इस तरह से अंगूर बॉईल हो जाएंगे इसका कलर भी चेंज हो जाएगा यह सॉफ्ट हो जाते हैं और उसी के साथ कई अंगूर में क्रेक भी आ जाते हैं तो जब इस तरह से अंगूर बॉईल हो जाए तब उसे बाहर निकाल कर थोड़ा ठंडा होने देना है

5) अगर आप दुसरी मेथड किसमिस बनाना चाहते हैं तो बर्तन में पानी गरम करने के लिए रखे जब पानी उबलना शुरू हो तब अंगूर इसमें डालें और इसे 2 मिनट तक या फिर अंगूर उबलके ऊपर आए तब तक बॉईल करना है जब अंगूर बॉईल हो जाए तब गैस बंद करके इसे छलनी में निकाल कर थोड़ा ठंडा होने के लिए रखे

6) अब अंगूर को सुखाने के लिए कॉटन का कपड़ा ले लें और उसमें बॉईल किए हुए अंगूर डालें और इसे इस तरह से अलग अलग कर दे फिर इसके ऊपर पतला कॉटन का कपड़ा रखकर इस धुप में 2 से 3 दिन तक सुखाय

7) 3 दिन के बाद अब यह किसमिस बनकर तैयार हो गई है अगर आप काली किशमिश बनाना चाहते हैं तो जो काले अंगूर आते हैं उसका यही प्रोसेस करके काली किशमिश बना सकते हैं

Watch This Recipe on Video