एक ही आटे से बेसनकी 3 तरह की सेव बनाए आसानी से | Besan ki Sev | Sev Banavani Rit | Shreejifood

हेलो फ्रेंड्स आज हम बनाएंगे घर पर नमकीन वाली बेसन की सेव यह सेव घर पर बनाना बहुत ही आसान है और आज मैं आपको एक ही आटे से तीन तरह से सेव कैसे बनानी है वह बताने वाली हूं जिसे आप कम मेहनत में ढेर सारी सेव बना सकते हैं और इसे बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं तो चलिए इसे किस तरह से बनाना है वह देख लेते हैं

तैयारी का समय : 10 मिनट

बनाने का समय : 10 – 15 मिनट

सामग्री :

1/4 कप तेल

1/2 कप पानी

1.5 कप बेसन

1/2 चम्मच नमक

चुटकी भर हल्दी

तेल फ्राई करने के लिए

विधि :

1) सबसे पहले मिक्सर में तेल , पानी , हल्दी और नमक को मिक्स करके ब्लेंड कर ले

2) अब इसे एक बर्तन में लेकर उसमें पहले एक कप बेसन डालें और स्पैचुला की मदद से मिक्स करते जाए उसके बाद बाकी का जो बेसन है उसमें से थोड़ा-थोड़ा कर बेसन इसमें डालेंगे और मिक्स करते जाएंगे इसमें गुटलिया ना बने उसका खास ध्यान रखें अगर आप का आटा सॉफ्ट हो जाता है तो एक चम्मच बेसन डाल सकते हैं और अगर सख्त लगता है तो एक चम्मच पानी डालकर उसकी कंसिस्टेंसी सेट कर सकते हैं इसका आटा मीडियम सॉफ्ट होना चाहिए

3) सेव बनाने के लिए इस तरह का जो सेव का मशीन आता है वह लेंगे और सेव बनाने की जाली लेंगे अगर आप चाहो तो इस तरह का जो जारा आता है सेव बनाने का वह भी इस्तेमाल कर सकते हो जो भी साइज की आपको सेव बनानी हो उसकी जाली आप मशीन में फिट कर दे और फिर थोड़ा सा तेल लगा दे जो आटा हमने लगाया है उसमें से थोड़ा आटा इसमें भर देंगे

4) अब तेल गर्म करने के लिए रखें जब तेल गरम हो जाए तब गैस की आंच धीमी करके इसमें सेव बनाए सेव को हमें मीडियम आंच पर फ्राई करना है जब यह थोड़ा फ्राई हो जाए उसके बाद उसे पलटा दे और दूसरी साइड भी फ्राई कर ले बेसन को फ्राई होने में ज्यादा समय नहीं लगता जब आप इसे निकाल लोगे तो आपको थोड़ा सा सॉफ्ट लगेगा लेकिन ठंडा होने के बाद यह एकदम क्रिस्पी हो जाता है इसी तरह से बारीक वाली सेव बनाए

5) अब जो जारा आता है उसमें सेव बनाने के लिए जारे को पहले कढ़ाई पर रख दे और फिर आटा उसके ऊपर रखे और हथेली की मदद से आटे को घिसें और इसमें से सेव बनाए इसे भी मीडियम आंच पर फ्राई करना है

6) इस तरह से तीनों सेव बनकर तैयार है आप चाहो तो जारे में हमने सेव बनाई है उसमें थोड़ी अजवाइन या लाल मिर्ची भी डाल सकते हो

7) अब हमारी घर पर बनाई हुई नमकीन सेव बनकर तैयार है जब यह ठंडी हो जाए तब आप इसे  डिब्बे में स्टोर कर सकते हो

Watch This Recipe on Video