घर पर बेकरी जैसी केक बनाने का आसान तरीका | Eggless Cake Recipe | Vanilla Cake | Shreejifood

हेलो फ्रेंड आज हम बनाएंगे बेकरी जैसा बिना अंडे का वनीला केक ये केक सॉफ्ट और स्पॉन्जी होता हैं बेकरी जैसा केक घर पर बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए इसे कैसे बनाना है वह देख लेते हैं

तैयारी का समय : 10 मिनट

बनाने का समय : 30 मिनट

सामग्री :

वनीला केक स्पंज

व्हिप क्रीम

शुगर सिरप

लाल कलर

हरा कलर

शुगर बॉल्स

पीला कलर स्प्रे

विधि :

1) सबसे पहले वनीला केक स्पंज ठंडा हो जाए उसके बाद चाकू की मदद से उसे अलग कर दे अब बटर पेपर हटा देना है और बनाई हुई केक को तीन हिस्सों में कट करना है

2) क्रीम को इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से व्हिप कर ले

3) अब केक का एक हिस्सा लेकर उसके ऊपर शुगर सिरप डाले फिर व्हिप किया हुआ क्रीम रखें इसी तरह से 3 लेयर तैयार कर दे

4) अब केक को क्रीम से कवर कर दे जो एक्स्ट्रा जो क्रीम है उसे आप प्लास्टिक या कार्ड की मदद से हटाकर केक को फर्निशिंग दे दे

5) सफेद क्रीम में लाल लाल कलर और हरा कलर डालकर मिक्स कर ले लाल कलर की मदद से फ्लावर बनाए और सफेद कलर से बनाए हुए फ्लावर के ऊपर पीला कलर स्प्रे करें पाइपिंग बैग की मदद से इस तरह से छोटे-छोटे डॉट्स बनाएं डिजाइन आप अपनी पसंद अनुसार कर सकते हैं बीच में जो जगह बची है वहां पर हम शुगर बॉल्स रखेंगे

6) इस तरह से केक बन जाए उसके बाद उसे फ्रिज में 3 से 4 घंटे ठंडा होने के लिए रखे 3 से 4 घंटे के बाद केक को कट करें बनाई हुई केक को फ्रिज में 3 से 4 दिन तक रख सकते हैं 

Watch This Recipe on Video