6 फ्लेवर की लस्सी अब घर पे बनाए | Lassi Banane ki Vidhi | Sweet Lassi | Shreejifood

हेलो फ्रेंड्स आज हम बनाएंगे 6 अलग-अलग फ्लेवर की लस्सी जिसमें हम प्लेन , मैंगो , स्ट्रॉबेरी , बनाना एंड हनी , रोज़ और चोको न्यूटेला लस्सी हम बनाने वाले हैं यह सारी लस्सी बहुत ही टेस्टी और यम्मी बनती है साथ ही में बहुत ही कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती है तो चलिए इसे किस तरह से बनाना है वह हम देख लेते हैं

तैयारी का समय : 5 से 7 मिनट

बनाने का समय : 10 मिनट

सर्विंग : 6 बड़े ग्लास

सामग्री :

प्लेन लस्सी बनाने के लिए :

1/2 कप दही

1 – 2 चम्मच चीनी

2 चम्मच फ्रेश क्रीम

चुटकी भर इलायची का पाउडर

बर्फ के टुकड़े

1/4 कप पानी

मैंगो लस्सी बनाने के लिए :

1/2 कप दही

आधा का कटा हुआ आम

2 चम्मच फ्रेश क्रीम

1 चम्मच मैंगो क्रश

1 चम्मच चीनी

बर्फ के टुकड़े

1/4 कप पानी

इलायची का पाउडर

स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए :

1/2 कप दही

4 – 5 कटी हुई स्ट्रॉबेरी

1 – 2 चम्मच चीनी

2 चम्मच क्रीम

1 छोटा चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रॉस

बर्फ के टुकड़े

1/4 कप पानी

रोज़ लस्सी बनाने के लिए :

2 चम्मच रोज़ सिरप

1/2 कप दही

1 – 2 चम्मच चीनी

3 चम्मच क्रीम

बर्फ के टुकड़े

1/4 कप पानी

बनाना हनी लस्सी बनाने के लिए :

1 छोटा केला

1/2 कप दही

1/2 चम्मच चीनी

2 चम्मच क्रीम

बर्फ के टुकड़े

1/4 कप पानी

चोको न्यूटेला लस्सी बनाने के लिए :

1/2 कप दही

1/2 चम्मच चीनी

2 चम्मच चॉकलेट सिरप

1 चम्मच न्यूटेला

2 चम्मच क्रीम

1/4 कप पानी

बर्फ के टुकड़े

विधि :

1) सबसे पहले हम प्लेन लस्सी बनाने के लिए सारी सामग्री को मिक्सर जार में लेके चर्न कर लेंगे फिर उसे सर्विंग ग्लास में ले लेंगे

2) अब मैंगो लस्सी बनाने के लिए आम को छीलकर उसके टुकड़े कर ले बाकी की सारी सामग्री मिक्स करके उसे चर्न करें सर्विंग ग्लास को थोड़ा मैंगो क्रश से डेकोरेट करके फिर उसमें लस्सी डालें

3) स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को धो के टुकड़े करें सारी सामग्री मिक्स करके फिर उसे चर्न कर लेंगे

4) रोज़ लस्सी बनाने के लिए सारी सामग्री मिक्स करके हम उसे चर्न कर लेंगे सर्विंग ग्लास डेकोरेट करके उसमें लस्सी डालें

5) बनाना हनी लस्सी बनाने के लिए केले के टुकड़े करें फिर बाकी की सामग्री डालकर चर्न कर लेंगे फिर उसे सर्विंग ग्लास में ले लेंगे

6) चोको न्यूटेला लस्सी बनाने के लिए सारी सामग्री मिक्सर जार में लेके चर्न कर लेंगे फिर उसे सर्विंग ग्लास में ले लेंगे

7) प्लेन लस्सी के ऊपर कटा हुआ पिस्ता और बादाम रखें मैंगो लस्सी के ऊपर पिस्ता और कटा हुआ आम रखना है स्ट्रॉबेरी लस्सी के ऊपर एक स्ट्रॉबेरी रखें रोज़ लस्सी के ऊपर थोड़ा रोज़ सिरप डाले बनाना हनी लस्सी के ऊपर हनी डाले और एक केले का टुकड़ा रखें चोको न्यूटेला लस्सी के ऊपर चॉकलेट सिरप डाले अब हमारी लस्सी बनकर तैयार है

Watch This Recipe on Video